{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने का नोट मिलने से हड़कंप

 

RNE Network.

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एक कागज पर बम का डायग्राम और उसे बनाने की विधि लिखी मिलने से खलबली मच गई।
 

पुलिस और एटीएस यह कागज बरामद होते ही तुरन्त एक्टिव हो गए। पुलिस और एटीएस ने इस मामले में कॉलेज के एक छात्र सरफराज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जाता है कि रात की ड्यूटी पर मौजूद सरफराज ने टेबल पर यह कागज छोड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि उसने तीन दोस्तों के साथ शहीद भगतसिंह पर बनी एक फिल्म देखी थी जिसमें बम बनाने का तरीका बताया गया था।