{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bureaucracy : देश में आइएएस के 1300 व आइपीएस के 505 पद खाली, केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी

 

RNE, NETWORK.

देश की ब्यूरोक्रेशी में सर्वोच्च अधिकारियों के पद बड़ी संख्या में रिक्त है। देश में प्रशासनिक, पुलिस और वन संबंधी तीन प्रमुख अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) All India Services के 15169 स्वीकृत पदों में से 2834 पद खाली है।
 

इसमें सर्वाधिक 1300 खाली पद आइएएस(IAS) अधिकारियों के है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। जवाब में आइएएस, आइपीएस व आइएफएस के राज्यवार स्वीकृत व कार्यरत अधिकारियों का ब्यौरा दिया गया है। साथ ही गत पांच साल (2020 - 2024) में सीधी भर्ती से नियुक्त किये गए एससी, एसटी व ओबीसी के अधिकारियों की संख्या बताई गई है।