{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आरएसएस आज हुआ 100 वर्ष का, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम विजयादशमी से

 

RNE Network.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज शनिवार को 100 साल का हो जायेगा। हालांकि देशी पंचांग के लिए हिसाब से संघ विजयादशमी ( 2 अक्टूबर )  से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा। 
 

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार संघ की स्थापना 27 सितम्बर, 1925 को नागपुर में हुई थी। उस दिन विजयादशमी ( दशहरा ) का दिन था। संघ पंचांग के आधार पर ही स्थापना दिवस मनाता है।
 

दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना के बाद अब विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के रूप में विस्तार पा चुका संघ शताब्दी वर्ष के दौरान व्यापक जन सम्पर्क अभियान चलाएगा। इसके तहत देश के सभी 6 लाख 35 हजार गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य है।
 

इस दौरान प्रतिनिधि सभा मे पारित संकल्प पत्र को सभी स्वयंसेवकों तक पहुंचाया जायेगा। विजयादशमी और उसके एक सप्ताह बाद तक संघ की शाखाओं में पूर्ण गणवेश में अधिकतम स्वयंसेवक उपस्थित होकर संघ का स्वरूप बताएंगे। वार्ड एवं सर्किल स्तर पर समाज सम्मेलन होंगे। खण्ड स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें की जाएगी। इसके साथ ही प्रमुख जन गोष्ठी होगी