{"vars":{"id": "127470:4976"}}

केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, केंद्र सरकार ने दीपावली पर अपने कार्मिकों के लिए घोषणा की

 

RNE Network.

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ये खुशखबरी है। केंद्र की सरकार ने दीपावली के पावन पर्व पर अपने कर्मचारियों की जेब को भरने का काम किया है ताकि वे त्यौहार को खुशी के साथ मना सके। 
 

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की आशा के अनुरूप दीपावली बोनस की घोषणा कर दी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक ग्रुप सी व गैर राजपत्रित ग्रुप बी कर्मचारियों को 2024 - 2025 के लिए लिए 30 दिन के वेतन के बराबर ' एड हॉक बोनस ' दिया जायेगा। बोनस उन कर्मचारियों को देय होगा, जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में है और कम से कम 6 माह लगातार काम किया है।