{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Petrol-Diesel Price : केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर दी बड़ी राहत, पेट्रोल व डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी को हटाया 

केंद्र सरकार की तरफ से देश की जनता को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल व डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया है
 

केंद्र सरकार की तरफ से देश की जनता को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल व डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया है। केंद्र सरकार की तरफ से शुक्रवार को मार्केट खुलने से पहले ही निर्णय लिया कि पेट्रोल पर लगने वाली एक्साईज ड्यूटी पर 13 रुपये को घटनाकर दस रुपये कर दिया है। ऐसे में अब पेट्रोल पर केवल तीन रुपये एक्साइज ड्यूटी लगेगी।

वहीं डीजल की बता की जाए तो पहले लगने वाली दस रुपये की एक्साइज ड्यूटी को हटा दिया है। अब डीजल पर शून्य एक्साइज ड्यूटी लगेगीी।  ऐसे में तेल कंपनियों को तेज संकट के बीच में राहत मिली है। सरकार के इस फैसले के बाद हालांकि तेल की कीमतों में कमी आने की संभावना कम ही है, लेकिन तेज कंपनियों पर कीमत बढ़ाने का जो दबाव बन रहा था, उससे राहत मिलने वाली है। ऐसे में तेल कंपनियां हाल फिलहाल में पेट्रोल व डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी करने की कम ही संभावना है।

लांकि वीरवार को नायरा एनर्जी का पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 महंगा कर दिया था। नायरा एनर्जी द्वारा लिए गए फैसले का असर देश के विभिन्न राज्यों में देखने को मिला था और पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली थी। लोगों में डर बन गया था कि कहीं पेट्रोल व डीजल की कीमत नहीं बढ़ जाए। ऐसे में सरकार ने डीजल व पेट्रोल की कीमत बढ़ाने की बजाए देश के विकास में खर्च होने वाली एक्साइज ड्यूटी को ही घटाने का फैसला लिया गया है। 

डीजल पर यह ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर थी, जिसे अब पूरी तरह खत्म यानी जीरो कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से तेल कंपनियों के मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है। पेट्रोल और डीजल की कीमत पर बढ़ने से रोकने के लिए ये कदम सरकार ने उठाया है।

क्या होती है एक्साइज ड्यूटी?

यह एक तरह का इनडायरेक्ट टैक्स है जो सामान के प्रोडक्शन या मैन्युफैक्चरिंग पर लगाया जाता है। ये टैक्स केंद्र सरकार को लेता है। इससे सामान का दाम बढ़ जाता है। भारत में पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें VAT लगाती हैं। लेकिन अब सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी है।