{"vars":{"id": "127470:4976"}}

गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग पर केंद्र का रुख, फिलहाल नहीं बनेगा कोई कानून

 

RNE Network.

गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग अलग अलग स्तर पर काफी समय से की जा रही है। कई हिन्दू संगठनों ने इस मांग को समय समय पर अलग अलग मंचों से उठाया भी है। इन संगठनों का सरकार पर दबाव भी है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये।
 

महाराष्ट्र में भी यह मांग जोरों से उठी। तब वहां के पशुपालन मंत्री ने बयान दिया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर विचार किया जा रहा है। उनका कहना था कि सरकार इस पर शीघ्र ही निर्णय करेगी।
 

मगर केंद्र सरकार ने कल लोकसभा में स्पष्ट कर दिया कि गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने का कोई इरादा नहीं। केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने संसद को बताया कि केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाला कोई कानून बनाने की योजना नहीं बना रही। उन्होंने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह उत्तर दिया।