{"vars":{"id": "127470:4976"}}

चारधाम यात्रा इस बार 19 अप्रैल से आरम्भ, बिना ग्रीन कार्ड किसी वाहन को प्रवेश नहीं

 

RNE Network.

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस बार 19 अप्रैल से आरम्भ हो रही है। इस यात्रा में देश भर से श्रद्धालु आते है और दर्शन करते है। चारधाम यात्रा को लेकर इस बार भी उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा के साथ कई कड़ें प्रबंध किए है।
 

इस बार यात्रा में शामिल सभी कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होगा। ये नियम राज्य और राज्यों से बाहर के सभी कमर्शियल वाहनों पर लागू होगा।
 

उत्तराखंड परिवहन विभाग के नोडल अधिकारी संदीप कुमार सैनी के अनुसार बिना ग्रीन कार्ड किसी भी सूरत में वाहन को चारधाम यात्रा पर आने की इजाजत नहीं मिलेगी। परिवहन विभाग ने 30 मार्च से ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।