{"vars":{"id": "127470:4976"}}

CM Mohan Yadav ने बोत्सवाना से लाई दो मादा चिता को KUNO नेशनल पार्क में छोड़ा

 
RNE Bhopal.
मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाई गई दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इन चीतों को प्राकृतिक आवास में रिलीज करते हुए इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ की बड़ी सफलता बताया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ने वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को देते हुए कहा कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ भारत की प्रकृति और वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व की प्राचीन परंपरा को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि अब ये दोनों मादा चीता खुले वातावरण में स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकेंगी, जिससे परियोजना को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण और शानदार उपहार बताया।
गौरतलब है कि भारत में विलुप्त हो चुके चीतों को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत अफ्रीकी देशों से चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया जा रहा है। इससे पहले नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भी चीते लाए जा चुके हैं।