{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ब्राह्मणों पर टिप्पणी करना आईएएस को भारी पड़ा, मध्यप्रदेश के आईएएस को विभाग ने कारण बताओ नोटिस दिया

 

RNE Network.

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करना मध्यप्रदेश के एक आईएएस को भारी पड़ा है। इस प्रशासनिक अधिकारी ने ब्राह्मणों की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस टिप्पणी के बाद कल पूरे देशभर में ब्राह्मणों के संगठनों ने आईएएस के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्यवाही की मांग की।
 

ब्राह्मण समाज की तीखी प्रतिक्रिया के बाद मध्यप्रदेश सरकार सचेत हुई और गुस्से को शांत करने के लिए उस आईएएस को कारण बताओ नोटिस थमाया। 
 

घटना के अनुसार मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी की। उसके बाद विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर 7 दिन में जवाब मांगा है। वर्मा ने रविवार को कहा था कि आरक्षण समाप्त हो जाएगा, अगर ब्राह्मण अपनी बेटी दान करे।