एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया ऐलान
Feb 25, 2024, 11:33 IST
आरएनई, नेशनल ब्यूरो। मध्यप्रदेश में राजनीति नीत नये करवट ले रही है। पहले बात उड़ी की पूर्व सीएम कमलनाथ व उनके पुत्र नकुलनाथ एमपी के 15 विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। तीन दिन राजनीतिक गहमागहमी रही। फिर कमलनाथ ने स्पष्ट किया कि वे कहीं नहीं जा रहे। नकुलनाथ ही कांग्रेस के टिकट पर छिंदवाड़ा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। अब मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि वो प्रदेश में राम यात्रा निकालेगी। भाजपा के राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाने के तोड़ में एमपी कांग्रेस ने ये इवेंट घोषित किया है।