{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए लकड़ी के रथ का निर्माण जारी, पुरी में यह रथ यात्रा 7 जुलाई को निकलेगी, श्रद्धालु भाग लेंगे

 

RNE Network.

ओडिसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियां जोर शोर व पूरी श्रद्धा के साथ चल रही है। दो दिन से लकड़ी के रथ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रथ यात्रा से पहले हर साल की तरह इस बार भी पारंपरिक तरीके से लकड़ी से रथ तैयार किया जा रहा है। सैकड़ों कारीगर इस काम में जुटे हुए है। 
 

पुरी में रथ यात्रा 7 जुलाई को निकलेगी। इससे पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के लिए तीन अलग अलग रथ बनाये जा रहे है। इन रथों का निर्माण पुरी के ग्रैंड रोड पर किया जा रहा है। रथ निर्माण की प्रक्रिया अक्षय तृतीया से शुरू होती है और रथ यात्रा से पहले पूरी होती है।