{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Da Hike : होली पर कर्मचारियों व पेंशनर्स को मिला तोहफा, वेतन में तीन प्रतिशत की वृद्धि 

 

मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में सरकार ने 3% की वृद्धि की है। सोमवार शाम सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की। फायदा 7 लाख से अधिक शासकीय सेवक और 3 लाख से अधिक पेंशनर्स को होगा। बढ़ा हुआ 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता अप्रैल से देय होगा।

नकद लाभ मई में मिलने वाले अप्रैल के वेतन में होगा। हर शासकीय सेवक और पेंशनर्स का वेतन हर माह 500 से 4300 रुपए तक बढ़ जाएगा। यह वृद्धि संबंधितों के ग्रेड व उन्हें देय वेतन के आधार पर अलग-अलग होगी। उधर, कोष एवं लेखा के अधीन सभी कोषालय अधिकारी अब किराये पर वाहन ले सकेंगे।

शासकीय सेवकों को प्रतिमाह संभावित फायदा

प्रथम श्रेणी 2397 से 4230 रु.
द्वितीय श्रेणी 1683 से 2019 रु.
तृतीय श्रेणी 585 से 1473 रु.
चतुर्थ श्रेणी 465 से 556 रु.

ऐसे समझें फायदे

सीएम ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ-साथ जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि भी देने की घोषणा की। यह 6 समान किस्तों में मिलेगा, जो कुल 5 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक होगा। उदाहरण के लिए एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी, जिसका बेसिक 60 हजार के करीब है, उन्हें 6 समान किस्तों में कुल 13 हजार रुपए मिलेंगे। इसी तरह पेंशनर्स को भी लाभ होगा।