{"vars":{"id": "127470:4976"}}

DA Hike : रेलवे कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, डीए में 14 प्रतिशत की वृद्धि की 

रेलवे विभाग ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे विभाग ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गई है।
 

रेलवे विभाग ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे विभाग ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गई है। रनिंग स्टाफ (लोको पायलट, गार्ड, ब्रेक्समैन) के किलोमीटर भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसका लाभएक जनवरी 2024 से एरियर के रूप में दिया जाएगा। रेल कर्मचारियों को 25% भत्ता बढ़ने की उम्मीद थी, पर रेलवे के फार्मूले के चलते महज 14 फीसद ही बढ़ोतरी हो पाई है।

रेल कर्मचारियों में कम प्रतिशत बढ़ाने को लेकर नाराज़गी है। भत्ता बढ़ाने को लेकर लड़ाई लड़ रहे आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन के जनरल सेक्रेट्री शिव गोपाल मिश्रा ने भत्ता बढ़ने पर कर्मचारियों के लिए राहत भरा फैसला बताया, लेकिन फार्मूले में बदलाव के लिए भी अफसरों से बातचीत का विकल्प तलाशने की बात कही।

रेलवे में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड, ब्रेक्समैन के लाखों पद हैं इससे सिर्फ पैसेंजर गाड़ी नहीं बल्कि माल ढुलाई और अन्य ट्रेनों को चलाने वाले कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।

इस तरह बढ़ाया गया है भत्ता

रेलवे में रनिंग स्टाफ में कई पद आते हैं, जिनका पे-ग्रेड अलग-अलग होता है। लोको पायलट मेल 4200/6 को 100 किमी पर 606 रुपये और 160 किमी पर 969 रुपये दिया जाएगा। लोको पायलट पैसेंजर/सीनियर मोटरमैन को 100 किमी पर 600 रुपये और 160 किमी पर 960, गुड्स (मालगाड़ी) लोको पायलट को 100 किमी पर 594 और 160 किलोमीटर पर 971 रुपये दिया जाएगा।

शंटिंग लोको पायलट को 100 किमी पर 461 रुपये और 160 किमी पर 937 रुपये दिए जाएंगे। शंटिंग लोको पायलट ग्रेड-दो को 100 किमी पर 447 रुपये और 160 किमी पर 715 रुपये बढ़ाए हैं।