{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Delhi Garib Yojana : दिल्ली सरकार ने गरीबों के लिए बनाई विशेष योजना, 327 करोड़ होंगे खर्च 

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली सरकार की तरफ से गरीबों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाया है।
 

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली सरकार की तरफ से गरीबों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाया है। जहां पर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाया जाएगा और उनके रहन सहन के तरीके को सुधारा जाएगा। इसके लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 327 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है।

इस राशि का खर्च झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाई गई। दिल्ली सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत कर दी है और 144 करोड़ के कार्यों को ठेका जारी भी कर दिया गया है। 

मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि दिल्ली के विकास में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले श्रमिक भाई-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का समर्पित बजट आवंटित किया है। इसके माध्यम से बुनियादी सुविधाओं, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को तीव्र गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार झुग्गी में रहने वाले लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। पिछली सरकारों ने झुग्गीवासियों को केवल वोट बैंक की तरह देखा और उनके मन में डर बनाए रखा। इस विशेष कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (इसिव) के सीईओ रूपेश ठाकुर मौजूद रहे।

इन्हें मंजूरी मिली

जन सुविधा परिसरों के अंतर्गत कुल 476 कार्यों के लिए 225 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
सीसी (सीमेंट कंक्रीट) कार्यों के तहत 254 कार्यों के लिए 102 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली।