श्रद्धालुओं में अमरनाथ के दर्शन करने की बहुत उत्सुकता, लगातार पंजीकरण
Jul 2, 2025, 08:16 IST
RNE Network.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी भक्तों में अमरनाथ यात्रा को लेकर जोश कम नहीं हुआ है। भोले के दर्शन के लिए लोगों में बड़ी होड़ मची हुई है और लोग लगातार इस यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे है।
कल अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना भी हुआ। इस जत्थे को जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई। अमरनाथ जाने वाले यात्री भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे। अमरनाथ की यात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार सरकार ने यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए है। आधुनिक तकनीक से भी यात्रा पर नजर रखी जा रही है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।