ढिशुम गुरु व झारखंड निर्माता शिबू सोरेन को आया ब्रेन स्ट्रोक, वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है, इलाज चल रहा
RNE Network.
झारखंड के निर्माता, ढिशुम गुरु व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदिवासी नेता शिबू सोरेन की तबीयत नाजुक बनी हुई है। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है और वहां उनका इलाज चल रहा है।
चिकित्सको के अनुसार , ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर के बांई ओर पैरालिसिस हो गया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार केवल सीमित लोगों को ही उनसे मिलने दिया जा रहा है।
इस बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद है। शिबू सोरेन की हालत जानने के लिए झारखंड के कई मंत्री और कांग्रेस नेता भी दिल्ली पहुंचे और उनकी तबीयत के बारे में जाना। लेकिन चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सभी को शिबू सोरेन से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।