Donald Trump Avenue : हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क, ट्रम्प ने सोशक मीडिया पर शेयर की तस्वीर, कहा-सम्मान के लिये धन्यवाद!
RNE Hyedarabad.
हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा गया है। राज्य सरकार ने कहा कि यह नामकरण भारत-अमेरिका संबंधों और हैदराबाद की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रतीक है।
इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर तेलंगाना सरकार का आभार जताया है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "भारत के हैदराबाद में नया डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू बना है। इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद।"
उन्होंने तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे इस सप्ताह की शुरुआत में उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नया डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेज़न जैसी बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों के भी करीब है।