Donald Trump के इस फैसले से भारतीय प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ी, नौकरी छुटी तो अमेरिका भी छूटेगा!
RNE, NETWORK.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने प्रवासियों के लिए एक नया फरमान जारी किया है। इसके तहत अब अगर किसी एच 1 बी (H1B) वीजा धारक कर्मचारी या अन्य अस्थायी वीजा धारक की नोकरी जाती है, तो उसे तुरन्त ही अमेरिका छोड़ना होगा।
अभी तक नोकरी जाने की स्थिति में किसी भी वीजा धारक को 60 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाता था। इस समय का उपयोग करके वह वो नई नोकरी या फिर नया स्पॉन्सर खोज सकता था। लेकिन ट्रम्प प्रशासन ने अब इसे खत्म कर दिया है। गुरुवार को अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि एच 1 बी और कुछ अन्य वीजा धारकों को अब नोकरी जाने पर तुरन्त ही देश छोड़ना होगा।
गौरतलब है कि ट्रम्प प्रशासन के इस फैसले का सर्वाधिक असर भारतीय लोगों और अमेरिकी टेक कम्पनियों पर पड़ने की संभावना है। क्योंकि इस वीजा को उपयोग करने की लिस्ट में भारतीय ही सबसे ज्यादा है। इसके अलावा टेक कम्पनिया इस वीजा धारकों के ऊपर ही बड़ी संख्या में निर्भर है। ऐसे में इस नियम के चलते परेशानियां बढ़ सकती है।