{"vars":{"id": "127470:4976"}}

New Facility Expressway  : दो एक्सप्रेस-वे पर चालकों को मिलेगी खास सुविधा, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने बनाया प्लान 

शुरुआत में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर यह सुविधा उपलब्ध करवाने का प्लान बनाया है 
 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से लंबी दूरी वाली एक्सप्रेस वे पर चालकों की सुविधा के लिए विशेष कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से शुरुआत में लंबी दूरी के दो लंबे एक्सप्रेस वे पर चालको को आराम की विशेष सुविधा दी जाएगी। एक्सप्रेस वे के साथ ही चालकों को आराम करने व खाने पीने की विशेष सुविधा मिलने वाली है, ताकि लंबी दूरी से चल रहे चालक इन जगहों पर आराम कर सकें और उनको कोई परेशानी नहीं हो।

शुरुआत में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर यह सुविधा उपलब्ध करवाने का का प्लान बनाया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की तरफ से चालकों की समस्या को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के समक्ष रखा गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने दोनों ही एक्सप्रेस वे पर यह सुविधा देने का आश्वासन दिया है। 

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सभरवाल का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ड्राइवरों को वाहन बीच रास्ते में रोकने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में शौचालय, आराम करने और खाना बनाने के लिए उन्हें जगह नहीं मिलती। इसको लेकर यूनियन ने परिवहन मंत्रालय से एक्सप्रेस-वे पर बीच-बीच में रोड साइड सुविधाएं विकसित कराए जाने की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि इस पर परिवहन मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर करीब 300 स्थानों पर रोड साइड सुविधाएं विकसित करने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। जल्द काम भी शुरू होगा।

ट्रांसपोर्ट सेक्टर में ड्राइवरों की भारी कमी

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन का कहना है कि देश में जिस तेजी से कॉमर्शियल ट्रांसपोर्ट ससाधनों की जरूरत बढ़ रही है, उत्तनी तेजी से कुशल ड्राइवरों की संख्या नहीं बढ़ रही है। यूनियन का कहना है कि देश में फिलहाल करीब 30 लाख ड्राइवरों की कमी है। इसे पूरा करना काफी जरूरी है।