{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भारतीय हवाई क्षेत्र में अब भी पाकिस्तानी विमानों की एंट्री बंद, भारत सरकार ने पाक विमानों पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

 

RNE Network.

पाकिस्तान के विमान अब भी भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यदि प्रवेश करेंगे तो भारत उनके खिलाफ कोई भी एक्शन ले सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाक विमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।
 

भारत ने पाक विमानों पर लगाये गए इस प्रतिबंध की अवधि को एक महीनें और बढ़ा दिया है। भारत के हवाई क्षेत्र में पाक विमानों की एंट्री पर जो प्रतिबंध लगा हुआ है उसे केंद्र सरकार ने 23 अगस्त तक बढ़ा दिया है। पाक को लेकर भारत सरकार का रुख अभी तक नरम नहीं पड़ा है।