{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बद्रीनाथ दान चोरी मामले में पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, 30 जून को ही हुई थी रिटायरमेंट

 

RNE, NETWORK.

बदरीनाथ मंदिर के दान मामले में एसआईटी ने मंदिर के ही एक पूर्व अधिकारी राजेन्द्र चौहान को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने उससे चार घन्टे तक पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि एसआईटी ने उसकी गिरफ्तारी सीसीटीवी फूटेज के आधार पर की है।

इससे पहले एसआईटी ने बदरीनाथ - केदारनाथ समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नोटियाल को गिरफ्तार किया था। राजेन्द्र चौहान को एसआईटी 18 जुलाई यानी आज कोर्ट में पेश करेगी।
 

राजेन्द्र चौहान 30 जून को बदरीनाथ मंदिर परिसर से रिटायर हुए थे। एसआईटी ने जांच के दौरान 22 जून की सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि देखी थी। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों की पहचान और उसकी भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में एसआईटी मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की पुरानी फुटेज खंगाल रही है।