बाबरी मस्जिद निर्माण में फर्जी क्यूआर भी, मस्जिद के लिए जुटाया जा रहा दान कथित ठगी का शिकार हुआ
Dec 14, 2025, 10:30 IST
RNE Network.
साइबर अपराध दिन ब दिन विकराल रूप लेते जा रहे है। इसका शिकार लोग बड़ी संख्या में हो रहे है। सार्वजनिक धार्मिक स्थलों, सेवाओं आदि के लिए आस्था के साथ दान देने वाले भी इसका शिकार हो रहे है। ये आस्था पर भी एक बड़ा प्रहार है।
ताजा शिकायत पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के निर्माण से जुड़ी हुई सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की प्रस्तावित ' बाबरी मस्जिद ' के लिए जुटाया जा रहा दान कथित ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने फर्जी क्यूआर कोड बना लिए। ट्रस्ट ने पुलिस में शिकायत दी है।