{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bangkok के Restaurant में आग, Lucknow के इंस्टीट्यूट जैसे हालत :  टॉयलेट की ओर भागे, रास्ता नहीं 30 जिंदा जले, 22 गंभीर 

 

RNE International Desk. 

Thailand की राजधानी Bangkok से बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक पब-रेस्तरा में भीषण आग लग गई। बचने के लिये लोग टॉयलेट के दरवाजे की तरफ भागे। वहाँ से निकलने का कोई रास्ता नहीं था। लोग फंस गए और अब तक लगभग 30 लोगों की मौत होने की रिपोर्ट आई है। कई गंभीर घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जिस Restorant में आग लगी वहां लगभग 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। ऐसे में आशंका है कि मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

जानिए कहां, कैसे हुआ हादसा : 

हादसा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में Rong Beer Na Lat Phrao नाम के एक पब में रविवार देर रात हुआ। यहां मौजूद लोगों के मुताबिक स्टेज के पास सर्किट ब्रेकर से धुआं निकला और लाइट चली गई। इसके बाद तेज धमाका हुआ और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे पब को अपनी चपेट में ले लिया। ज्यादातर लोगों की मौत का कारण धुआं था। 

सरकार गंभीर, PM मौके पर पहुंचे : 

Thailand के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकला, जिसके बाद लाइट चली गई और धमाका हुआ। आग लगने के बाद पब धुएं से भर गया। लोगों को पिछले हिस्से में बाथरूम के पास भागना पड़ा। कई शव बरामद हुए हैं, बाकी लोगों को हॉस्पिटल भेजा  है।  बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट के मुताबिक घायल और हॉस्पिटल में भर्ती लोगों में से 22 की हालत गंभीर है। ऐसे में आशंका है मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।