{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Jaipur flight : जयपुर एयरपोर्ट से इन पांच शहरों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट

एयर कनेक्टिविटी में होगा सुधार 
 

राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक जुलाई से फ्लाइटों के उड़ान के समय में बदलाव हुआ है। इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट से देश के बड़े महानगरों के लिए पांच नई फ्लाइट की शुरुआत की है। इसके कारण जयपुर की देश के दूसरे महानगरों से एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी।

जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई, पुणे, कोलकाता जैसे शहरों के लिए नई फ्लाइट की शुरुआत की जाएगी। इन फ्लाइट का संचालन एक जुलाई से हो जाएगा। पांच नई फ्लाइट जुड़ने के चलते फ्लाइट के टाइम टेबल में भी बदलाव हुआ है।  आपको बता दे कि जयपुर एयरपोर्ट से पिछले तीन माह में सुबह साढ़े नौ से शाम छह बजे के बीच में केवल दो फ्लाइट ही उड़ान भरती थी। इसके पीछे मुख्य कारण एयरपोर्ट रनवे का मेंटेनेंस होना प्रस्तावित था।

जयपुर एयरपोर्ट पर एक  जुलाई से नोटम अवधि में बदलाव
जयपुर एयरपोर्ट से एक जुलाई से नोटम अवधि में भी बदलाव किया गया है। नोटम की अवधि दोपहर ढाई से शाम साढ़े 4 बजे तक रहेगी। इसके बाद 9:30 मिनट से दोपहर 2.30 मिनट व फिर शाम साढ़े 4 बजे बाद से देर रात तक फ्लाइट नियमित रूप से चलेगी। पांच नई फ्लाइट की शुरुआत के बाद जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट की संख्या 59 हो जाएगी। इसमें 46 घरेलू फ्लाइट व आठ इंटरनेशल फ्लाइट होगी। 

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा उड़ान

मुंबई के लिए अभी 7 फ्लाइट, 1 जुलाई से 9 फ्लाइट चलेंगी।


दिल्ली, बेंगलुरु के लिए रोज 5-5 फ्लाइट संचालित होंगी।


हैदराबाद के लिए रोज 4 फ्लाइट संचालित होंगी


कोलकाता के लिए अभी 3 फ्लाइट, अब 4 फ्लाइट चलेंगी।


पुणे के लिए अभी 2 फ्लाइट, 1 जुलाई से 3 फ्लाइट चलेंगी।
अहमदाबाद-चंडीगढ़ के लिए 3-3 फ्लाइट संचालित होंगी।


इंदौर के लिए भी रोज 2 फ्लाइट चलेंगी।


देहरादून, लखनऊ, उदयपुर, गोवा, कुल्लू, गाजियाबाद, बेलगाम, बीकानेर, वाराणसी, भुवेनश्वर, गुवाहाटी, चेन्नई और सूरत के लिए एक-एक फ्लाइट संचालित होंगी।


जयपुर से 1 जुलाई से ये 5 नई फ्लाइट शुरू होंगी


इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर से दोपहर 12:55 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट 6ई-2719 शुरू होगी।


वहीं एयर इंडिया की जयपुर से दोपहर 1:35 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट एआई-612 शुरू होगी।


एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से सुबह 9:50 बजे कोलकाता के लिए फ्लाइट आईएक्स-1956 शुरू होगी।


वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस जयपुर से दोपहर 12:35 बजे पुणे के लिए फ्लाइट आईएक्स-2712 शुरू होगी।


इसी प्रकार इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर से दोपहर 2:25 बजे सूरत के लिए फ्लाइट 6ई-715 शुरू होगी।