तरणजीत सिंह संधू को भाजपा अमृतसर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है
Mar 20, 2024, 11:31 IST
आरएनई, नेशनल ब्यूरो। अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरणजीत सिंह संधू कल भाजपा में शामिल हो गये हैं। माना जा रहा है कि भाजपा उनको पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी रहे संधू ने कल पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। अमृतसर के रहने वाले संधू ने पीएम व गृहमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इन्होंने ने ही मुझे देश सेवा के नये रास्ते पर जाने के लिए प्रेरित किया है। उसी कारण मैने भाजपा की सदस्यता ली है। समझा जा रहा है कि भाजपा उनको चुनाव लड़ायेगी।