7 से 10 मई तक सभी भाजपा नेता बदलेंगे अपनी डीपी, ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरा होने पर लिया निर्णय
May 7, 2026, 08:52 IST
RNE Network.
आज से एक साल पहले पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर बीजेपी नेताओं की डीपी बदलेगी। सभी बीजेपी नेताओं को अपनी डीपी बदलने के लिए कहा गया है।
बीजेपी नेता अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीपी बदलेंगे। आज 7 मई से लेकर 10 मई तक डीपी बदलने को कहा गया है। नई डीपी में तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर लिखा है।
विदित रहे कि भारतीय सेनाओं के इस ऑपरेशन को एक वर्ष पूरा हो गया। लगभग 3 दिन तक चला यह ऑपरेशन भले ही समय के लिहाज से छोटा था, लेकिन इसकी रणनीति और सैन्य प्रभाव बेहद व्यापक रहे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से गुस्से में आये देश ने ऑपरेशन सिंदूर को सलाम किया था।