{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मेहंदी लगाकर स्कूल पहुंची छात्राओं को क्लास से निकाला, 20 छात्राएं मेहंदी लगाकर स्कूल आई थी, उनको क्लास से निकाला

 

RNE Network.

हाथों को मेहंदी लगाकर सजाना भारतीय संस्कृति का बड़ा संस्कार है। अनेक तीज - त्यौहारों पर भी महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी से सजाती है। लेकिन मुंबई में एक स्कूल की 20 छात्राओं को मेहंदी लगाना भारी पड़ गया। उनको मेहंदी लगाने पर क्लास से बाहर निकाल दिया गया।

मुंबई में चेंबूर स्थित सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल ने पिछले हफ्ते कुछ छात्राओं को हाथों में मेहंदी लगाने के कारण कक्षाओं में आने से रोक दिया गया। छात्राओं के अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि यह कार्यवाही अत्यधिक भेदभाव पूर्ण है। उनकी शिकायत के बाद उत्तरी क्षेत्र शिक्षा निरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए स्कूल का दौरा किया। बच्चों ने अपनी कक्षाएं फिर से शुरू कर दी और स्कूल को नोटिस भेजकर घटना की पूरी जानकारी मांगी गई है।