{"vars":{"id": "127470:4976"}}

हज यात्रा होगी हाईटेक और सुरक्षित, यूनिक आईडी और जीपीएस से मिलेगी हज यात्रियों को राहत

 

RNE Network.

इस बार हज के मुकद्दस सफर पर जाने वाले यात्रियों की यात्रा पूरी तरह तकनीक के सहारे अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और हाईटेक होने जा रही है।
 

मक्का - मदीना जाने वाले भारतीय हज यात्रियों की सुरक्षा, पहचान और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ( अल्पसंख्यक मंत्रालय, भारत सरकार ) ने अहम डिजिटल पहल की है। इसके तहत इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वालों को जीपीएस से युक्त स्मार्ट वाच उपलब्ध कराई जायेगी।
 

राज्य से 4700 यात्री जुड़ेंगे:
 

मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी के महामंत्री हाजी अब्दुल जब्बार के अनुसार देश भर से पौने दो लाख और राजस्थान से करीब 4700 हज यात्री डिजिटल सिस्टम से जुड़ेंगे।
स्मार्ट वाच के माध्यम से मक्का - मदीना में लाखों की भीड़ के बीच किसी भी हज यात्री की पहचान और लोकेशन तुरंत पता की जा सकेगी। इसके अलावा स्मार्ट वाच में पैनिक बटन भी दिया गया है, जिसे दबाते ही दल प्रमुख और हज मुख्यालय को तुरंत सूचना मिल जायेगी। जिससे आपात स्थिति में सहायता आसान हो सकेगी।