{"vars":{"id": "127470:4976"}}

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की अचानक तबीयत बिगड़ी, उनको चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 

RNE Network.

द्रमुक के नेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की तबीयत कल अचानक बिगड़ गई। जिसके कारण उनको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।
 

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की तबीयत सोमवार की उस समय बिगड़ी जब वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। अचानक चक्कर आने पर उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कुछ टेस्ट हुए है। फिलहाल स्टालिन डॉक्टरों की निगरानी में ही है।