{"vars":{"id": "127470:4976"}}

उद्योग मंत्री के आवास से पकड़ा गया कर्मचारी, उत्तर प्रदेश पुलिस की है यह कार्यवाही

 

RNE Network.

उधोग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के जयपुर आवास पर कार्यरत एक कर्मचारी को पॉक्सो एक्ट के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस पकड़ कर ले गई। यूपी व राजस्थान पुलिस सूत्रों के अनुसार कर्मचारी रामरतन के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज है।
 

लड़की को भगा कर ले जाने वाले आरोपी को इस कर्मचारी ने यूपी में ही छिपने के लिए जगह उपलब्ध कराई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस को आरोपी कर्मचारी के जयपुर में पांच्यावाला में सिरसी रोड स्थित उद्योग मंत्री के आवास पर होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर यूपी पुलिस मंत्री के आवास पर पहुंची थी।
 

पुलिस के अचानक मंत्री के आवास पर पहुंचने से खलबली मच गई। बाद में यूपी पुलिस ने परिचय देते हुए मामले की जानकारी दी। मंत्री के आवास पर मौजूद स्टाफ ने मंत्री व स्थानीय करणी विहार थाना पुलिस को सूचना दी। राजस्थान पुलिस ने यूपी पुलिस के आने की पड़ताल कर पुष्टि की। इसके बाद आरोपी कर्मचारी को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया।