महामहिम राष्ट्रपति झारखंड के निर्माता शिबू सोरेन की तबीयत पूछने पहुंची, शिबू सोरेन भर्ती है सर गंगाराम अस्पताल में, इलाज चल रहा है
Jun 27, 2025, 08:57 IST
RNE Network.
देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू कल झारखंड राज्य के निर्माता ढिशुम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हालचाल जानने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंची। शिबू सोरेन सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है और यहां उनका इलाज चल रहा है।
उन्हें तबीयत खराब होने पर रांची से दिल्ली लाया गया और सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। राष्ट्रपति मुर्मू अस्पताल पहुंची और उन्होंने शिबू सोरेन के पुत्र व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की और शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली।