{"vars":{"id": "127470:4976"}}

होम लोन व अन्य कर्ज लेना अब लोगों के लिए सस्ता होगा, एसबीआई ने अपनी ब्याज दरों को घटाने का निर्णय किया

 

RNE Network.

आम लोगों के लिए खुश खबर। आम लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब लोन लेकर मकान बनाने का उनका सपना सस्ता हो गया है। अन्य तरह के कर्ज लेने पर भी अब उनको अधिक ब्याज नहीं देना होगा।
 

इसकी वजह यह है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ' एसबीआई ' ने अपनी ब्याज दरों को घटा दिया है। इस कारण कम ब्याज में लोगों को होम लोन सहित अन्य तरह के कर्ज अब बैंक से मिल सकेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीआई की हालिया मौद्रिक नीति में पॉलिसी रेट कटौती के बाद लेंडिंग - डिपॉजिट दरें बदली है। इससे मौजूदा व नये ग्राहकों के लिए होम लोन व अन्य कर्जे सस्ते होंगे। एफडी की ब्याज दरें भी घटाई गयी है। नई दरें 15 दिसम्बर 2025 से लागू होगी।