GATE Admit Card : IIT guwahati ने गेट 2026 परीक्षा के जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
GATE 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2026) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT guwahati) की तरफ से GATE 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। यह GATE 2026 एडमिट को वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। GATE 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए goaps.iitg.ac.in पर लिंक उपलब्ध करवाया गया है। जहां पर इस लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।
GATE 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
GATE 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन में E 2026 Admit Card has been released and is now available for download from the (GOAPS Portal) पर क्लिक करें।
अब आपको एनरोलमेंट आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
GATE 2026 की चार दिन होगी परीक्षा
आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से GATE 2026 की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए देशभर में अलग-अलग राज्यों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को GATE 2026 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। GATE 2026 की परीक्षा दो शिफ्ट में की जाएगी। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक करवाया जायेगा।
सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना आईडी कार्ड एवं एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
गेट 2026 के लिए 28 अगस्त 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की गई थी।