India-Afghanistan Match : चंडीगढ़ स्टेडियम में होगा भारत-अफगानिस्तान का क्रिकेट मैच, इतने रुपये होगी मैच टिकट
न्यू पीसीए स्टेडियम चंडीगढ़ 6 जून से होने वाले टेस्ट मैच के साथ नई शुरुआत करेगा और देश को नया टेस्ट वेन्यू मिल जाएगा। 6 से 10 जून तक यहां पर अफगानिस्तान और भारत के बीच में टेस्ट मैच खेला जाना है।
अभी तक यहां पर एक मॅस इंटरनेशनल टी20 और दो विमन वनडे मैच हो चुके हैं। इसके अलावा मैदान ने तीन आईपीएल के सीजन होस्ट किए हैं, लेकिन 5 दिन का मैच यहां पर पहली बार खेला जाएगा। ज्यादा से ज्यादा फैंस मैदान तक आएं, इसलिए टिकट के दाम सिर्फ 250 रुपए से शुरू करने का फैसला किया है, जबकि 10 हजार रुपए तक फैंस टिकट खरीद सकेंगे।
मैच की टिकट सेल डिस्ट्रिक्ट एप वेबसाइट पर शुरू कर दी है। दोनों टीमें भी चंडीगढ़ पहुंच गईं हैं। वे अपना अभ्यास मंगलवार से शुरू करेंगी और खुद को 6 जून से होने वाले मैच के लिए खुद को ढालेंगी। तीन दिन का समय उनके पास है, ताकि वे मैच के लिए तैयार हो सकें।
इतने दाम की होंगी टिकट
पीसीए और बीसीसीआई ने टिकट के दाम काफी कम रखे हैं और ज्यादा से ज्यादा फैंस के आने की उम्मीद है। सभी टिकट 5 दिन की होगी और दोबारा टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। जनरल टिकट के रेट 250 रुपए की है। साउथ अपर टियर ए और बी ब्लॉक से फैंस मैच देख पाएंगे।
साउथ पैवेलियन-ए की टिकट 2000 रुपए की है और 2500 रुपए में फैस हरभजन सिंह पैवेलियन-बी में बैठ सकेंगे। कॉरपोरेट बॉक्स की टिकट रेट सिर्फ 4000 रुपए से शुरू की गई हैं, इसमें एयर कंडिशन बॉक्स में फैंस बैठ पाएंगे। एसी लॉन्ज लेवल-1 के लिए रेट सिर्फ 10000 हैं, जिसमें फैंस के लिए खाना भी होगा और एसी सिटिंग भी।
दोनों टीमें पहुंची, अब शुरू होगी तैयारी
6 जून से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान और भारत टीमें सोमवार को चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। अफगानिस्तान को सेक्टर-17 के होटल में स्टे करना है और भारतीय टीम सेक्टर-35 के होटल में रुक रही है।
2 जून से दोनों टीमें अपने आप को प्रैक्टिस सेशन में परखेगी। अफगानिस्तान का प्रैक्टिस सेशन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 तक होगा, जबकि भारतीय टीम का दोपहर 1.30 बजे से शाम को 4.30 बजे तक।