{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Cricketer Abhishek Sharma : भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, 425 की स्ट्राइक रेट इतनी गेंद में बना दी फिफ्टी 

अपने गुरू युवराज सिंह के अंदाज में ही तेज फिफ्टी व सेंचुरी बनाकर नया रिकार्ड बना दिया है। इसके अलावा उनकी तरफ से एक ही पारी में 148 रन की पारी खेलकर कई रिकार्ड को तोड़ दिया।
 

भारतीय क्रिकेट अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय को जोड़ दिया है। जहां पर अपने गुरू युवराज सिंह के अंदाज में ही तेज फिफ्टी व सेंचुरी बनाकर नया रिकार्ड बना दिया है। इसके अलावा उनकी तरफ से एक ही पारी में 148 रन की पारी खेलकर कई रिकार्ड को तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैच खेल रहे थे।

हैदराबाद  के मैदान पर पंजाब की टीम की कप्तानी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद पर ही फिफ्टी बनाकर नया रिकार्ड बना दिया। इसके अलावा उनकी तरफ से 32 गेंद में तुफानी पारी खेलते हुए सतक बना दिया। इस पारी में अभिषेक शर्मा द्वारा 16 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा का यह रिकार्ड टी-20 क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है और भारतीय खिलाड़ियों में दूसरा सबसे तेज भी है।

हालांकि अभिषेक शर्मा के गुरू युवराज सिंह ने भी 12 गेंदों में फिफ्टी बनाने का रिकार्ड बनाया था। अभिषेक ने 425 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के की मदद से 32 बॉल पर शतक पूरा किया। अभिषेक 52 बॉल पर 8 चौके और 16 छक्के की मदद से 148 रन बनाकर आउट हुए। बंगाल के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने प्रभसिमरन सिंह के साथ सांझेदारी 205 रन की बनाए। टी 20 के इस मैच में पंजाब की टीम ने 20 ओवर में पांच विकट गवाकर 310 का विशाल स्कोर को खड़ा कर दिया। 

प्रभसिमरन सिंह ने 70 रन बनाए

बंगाल के खिलाफ पंजाब के खिलाफ भारी रहे। जहां पर कप्तान अभिषेक शर्मा ने (148) रन की पारी खेली। वहीं पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 70 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 15 बॉल पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। सनवरी सिंह ने 8 बॉल पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 22 रन बनाए ।

टी 20 में सबसे तेज पारी का रिकार्ड इस खिलाड़ी के नाम 

अगर टी 20 क्रिकेट मैच में सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकार्ड की बता की जाए तो यह नेपाल के खिलाड़ी दिपेंद्र सिंह ऐरी के नाम पर है। क्रिकेटर दिपेंद्र सिंह ऐरी ने सितंबर 2023 में हांगझो एशियन गेम्स के दौरान मंगोलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए 9 गेंद पर ही फिफ्टी बना दी थी। भारत के अशुतोष शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रेलवे की ओर से 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।