{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भारतीय मूल के अर्किन गुप्ता फोर्ब्स अंडर-30 सूची में शामिल

 

RNE Network.

खुश खबर ! भारत व भारतवासियों के लिये यह गर्व की बात है कि उनके देश के एक व्यक्ति ने फोर्ब्स की सूची में स्थान बना भारत का गौरव बढ़ाया है। इस अंडर 30 की सूची में स्थान बनाना बहुत बड़े गर्व की बात होती है।
 

भारतीय मूल के अर्किन गुप्ता ने भारत को यह गौरव दिलाया है। भारतवंशी गुप्ता ने वित्तीय नवाचार में अपने महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए फोर्ब्स की अंडर 30 सूची में जगह बनाई है। फिनटेक इनिशिएटिव से जुड़े गुप्ता ने स्केलेबल वित्तीय उत्पादों के निर्माण में प्रमुख कारकों को रेखांकित किया है।