{"vars":{"id": "127470:4976"}}

संकट में भारत का जीपीएस सिस्टम, खराब हो गयी एक सैटलाइट की एटॉमिक घड़ी

 

RNE Network.

भारत के लिए एक चिंता की खबर है। भारत का जीपीएस सिस्टम संकट में आ गया है। तकनीकी कारणों से यह संकट खड़ा हुआ है।
 

भारत का सैटलाइट नेविगेशन सिस्टम अब संकट का सामना कर रहा है। इस वजह से जीपीएस सिस्टम पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। इसरो ने बताया कि भारत के सैटलाइट जो कि मार्च 2016 में लॉन्च किया गया था। उसकी उम्र 10 मार्च को पूरी हो गयी है। ऐसे में सैटलाइट पर एटमिक क्लॉक चलनी बंद बो गयी है। फिलहाल यह सैटलाइट ऑर्बिट में रहेगा और एक तरफ़ा संदेश भेजता रहेगा। हालांकि इससे नेविगेट करना सम्भव नहीं होगा।