टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में खराबी, 3 घंटे विमान में फंसे रहे यात्री
Jun 28, 2026, 08:54 IST
RNE Network.
हवाई यात्रा को इन दिनों जैसे ग्रहण लग गया है। हर कम्पनी की फ्लाइट में कई बार गड़बड़ियां सामने आई है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई बार तो फ्लाइट को रद्द भी करना पड़ा है। हालांकि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हर स्तर पर कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किये गए हैं और हर उड़ान को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।ताजा मामला इंडिगो की फ्लाइट का है।
नई दिल्ली से रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले खराबी आने के कारण यात्री 3 घन्टे तक विमान में फंसे रहे। एसी बन्द होने के कारण भीषण गर्मी और उमस में यात्रियो ने विरोध जताया। हंगामे के बाद उन्हें टर्मिनल वापस लाया गया। जांच के बाद उड़ान कई घण्टों की देरी के बाद रवाना हुई।