{"vars":{"id": "127470:4976"}}

इंडिगो की फ्लाइट का आसमान में इंजन फेल, फ्लाइट में 244 यात्री सवार थे, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

 

RNE Network.

इंडिगो की कोलकाता - चेन्नई फ्लाइट में मंगलवार रात उस समय हड़कम्प मच गया, जब लैंडिंग से कुछ देर पहले विमान के बाएं इंजन में खराबी आ गयी।
 

फ्लाइट ने चेन्नई एयरपोर्ट को सूचना दी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गयी। विमान में 244 यात्री और क्रु सदस्य सवार थे। फ्लाइट 6ई - 723 सुरक्षित चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरी। फ्लाइट के इंजन में खराबी के साथ ऑयल लीक की सूचना भी मिली थी। चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट का बांया इंजन काम नहीं कर रहा था।