{"vars":{"id": "127470:4976"}}

इंडिगो 26 से प्रभावित हुए यात्रियों को मुआवजा वाउचर देगी, फ्लाइट रद्द होने से अनेक यात्रियों को इससे हुई थी परेशानी

 

RNE Network.

देश भर में इंडिगो की फ्लाइट्स व्यापक पैमाने पर रद्द होने से अनेक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। यात्रियों ने इस पर विरोध दर्ज कराया। कई सांसदों ने लोकसभा व राज्यसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया।
 

सरकार व इंडिगो के बीच बात हुई और सरकार की सख्ती के बाद इंडिगो ने प्रभावित होने वाले यात्रियों को मुआवजा देने की सहमति दी थी। अब उसी समझौते की पालना की जा रही है।
 

विमान संचालक कम्पनी इंडिगो गत 3 से 5 दिसम्बर को फ्लाइटें रद्द किए जाने से प्रभावित हुए अपने यात्रियों को 10000 रुपये के मुआवजा वाउचरों का वितरण 26 दिसम्बर से शुरू करेगा। पहले चरण में उन यात्रियों को वाउचर दिए जाएंगे जिन्होंने सीधे इंडिगो वेबसाइट से टिकट खरीदा था।