जस्टिस सूर्यकांत अगले सीजेआइ नियुक्त हुए, जस्टिस सूर्यकांत 24 नवम्बर को इस पद की शपथ लेंगे
 Oct 31, 2025, 08:33 IST
RNE Network.
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कल सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश ( सीजेआइ ) नियुक्त किया है।
 
वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई 23 नवम्बर को सेवानिवृत्त होंगे। जस्टिस सूर्यकांत 24 नवम्बर को पद की शपथ लेंगे। वे 9 फरवरी 2027 तक 14 माह इस पद पर रहेंगे। गवई ने 17 अक्टूबर को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अगले सीजेआइ के रूप में जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की थी।