{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के को कोर्ट से बड़ी राहत मिली, आपराधिक मानहानि के मामले में कोर्ट ने दी है उनको राहत

 

RNE Network.

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री व कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार को एक आपराधिक मानहानि के मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने डी के को यह बड़ी राहत दी है।
 

कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य के उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाकर बड़ी राहत दी है। भाजपा के खिलाफ आरोपों को लेकर मामला पार्टी की प्रदेश इकाई ने दायर किया है।