{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Keoladeo National Park : सारस की गिनती कल से, 17 जोन बनाये

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में कल सुबह 8 बजे से होगी 43वीं सारस गणना

 

RNE Bharatpur 

Bharatpur के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना) में मंगलवार सुबह 8 बजे से 43वीं सारस गणना का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गणना कार्य में जुटने वाले गणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

वन विभाग एवं घना केवलादेव नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस गणना के लिए उद्यान को 17 जोनों में विभाजित किया गया है। गणना कार्य में उद्यान के अधिकारी-कर्मचारी, गाइड, प्रकृति प्रेमी तथा रिक्शा चालक भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। 

सारस गणना शुरू होने से पूर्व ‘पांचना पानी के अभाव में राष्ट्रीय उद्यान के अस्तित्व को खतरा’ विषय पर एक परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञ उद्यान की वर्तमान जल समस्या और संरक्षण के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे।