शुभांशु का एग्जीओम - 4 मिशन एक बार फिर टल गया, 22 जून को होने वाला प्रक्षेपण स्थगित कर दिया गया है
Jun 21, 2025, 12:39 IST
RNE Network.
भारतीय मूल के शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष में जाना एक बार फिर टल गया है। पहले भी पांच बार ये मिशन टला है। ये भारत के लिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक महत्त्वाकांक्षी मिशन है। इस मिशन से भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगायेगा। भारत व भारतवासियों को इस मिशन की बहुत अधिक उत्सुकता है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एग्जीओम - 4 मिशन का 22 जून, रविवार का प्रक्षेपण स्थगित कर दिया गया है। यह छठी बार है जब मिशन टाला गया है। इस मिशन से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले है। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। नासा ने कहा है कि उसे हाल ही में की हुई मरम्मत के मूल्यांकन के लिए समय चाहिए।