New Labour Codes India : Ola, Uber, Zomato के पार्ट टाइमर, असंगठित श्रमिकों के हित में कानून
नई श्रम संहिता : श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और सुविधा की दिशा में बड़ा कदम : CA Sudhish Sharma
RNE Special.
केंद्र सरकार द्वारा 29 पुराने श्रम कानूनों को हटाकर बनाए गए चार नए Labour Codes भारत के श्रम क्षेत्र में ऐतिहासिक और दूरदर्शी सुधार हैं। इन संहिताओं का उद्देश्य श्रमिकों को अधिक अधिकार, बेहतर सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण देना है, साथ ही उद्योग जगत के लिए कार्य-प्रणालियों को सरल और पारदर्शी बनाना है।
नई व्यवस्था में देशभर में एक समान न्यूनतम वेतन, समय पर वेतन भुगतान, महिलाओं के लिए समान वेतन व सुरक्षित नाइट-शिफ्ट, और कामगारों के लिए सुरक्षित कार्य-स्थल जैसे महत्वपूर्ण सुधार शामिल हैं। विशेष बात यह है कि पहली बार gig workers और platform workers (Ola, Uber, Swiggy, Zomato आदि) को भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल किया गया है।
खतरनाक उद्योगों और फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों को मजबूत किया गया है। PF, ESI और अन्य लाभ अब आधार-आधारित यूनिवर्सल नंबर से देशभर में पोर्टेबल होंगे—नौकरी बदलने पर भी सुविधाएँ जारी रहेंगी। यह निश्चित रूप से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार और उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इन सुधारों से भारत का श्रम ढाँचा अधिक आधुनिक, सुरक्षित और न्यायपूर्ण बनेगा। यह परिवर्तन देश के विकास और सामाजिक संतुलन को नई दिशा प्रदान करेगा।