सिविल जज कैडर भर्ती की मुख्य परीक्षा तय, हाईकोर्ट प्रशासन ने भर्ती की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया
Sep 16, 2025, 08:52 IST
RNE Network.
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने सिविल जज की भर्ती का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सिविल जज कैडर भर्ती - 2025 की यह परीक्षा हाईकोर्ट प्रशासन आयोजित कर रहा है।
सिविल जज कैडर भर्ती - 2025 की यह मुख्य परीक्षा जयपुर व जोधपुर में आयोजित होगी, जिसका परीक्षा कार्यक्रम हाईकोर्ट प्रशासन ने घोषित किया है। दोनों केंद्रों पर 11 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विधि प्रश्न पत्र प्रथम तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भाषा प्रश्न पत्र प्रथम की परीक्षा होगी।