{"vars":{"id": "127470:4976"}}

March of Death : Tamil Actor Vijay' की रैली में 39 की मौत, मृतकों में 16 महिलाएं, 10 बच्चे

Karur Tragedy : एक्टर विजय की रैली में 10 हजार की इजाजत, 01 लाख पहुंचे, भगदड़ में 39 की मौत
 

RNE Network.
 

तमिल फिल्म अभिनेता विजय की रैली में उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी। तय समय से देरी से पहुंचे एक्टर को लंबी खुली बस में भीड़ के बीच ले जाया गया। लोग उसके नजदीक पहुँचने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान भगदड़ हो गई और बड़ी तादाद में लोग कुचल गए। अब तक 39 लोगों की मौत होने और 51 गंभीर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। 

विजय की एक अपील से मच गई भगदड़ : 
 

दरअसल शनिवार रात को तमिलनाडु (Tamilnadu) के करूर (Karur) में एक्टर विजय की राजनैतिक रैली थी। वे तय समय से छह घंटे लेट आए। इस दौरान भीड़ बढ़ती गई। पुलिस के मुताबिक 10 हजार लोगों की परमिशन थी। छोटी जगह होने के बावजूद 50 हजार से ज्यादा लोग एकत्रित हो गई। इस बीच 09 साल की एक बच्ची खो गई। एक्टर विजय ने बच्ची को तलाशने की अपील की। इसके साथ ही भगदड़ मच गई। बड़ी तादाद में लोग कुचल गए।

CM M.K. Stalin ने पुष्टि की है कि हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। 51 ICU में भर्ती हैं। CM मृतकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और हॉस्पिटल जाकर घायलों का हालचाल जाना। दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। तमिलनाडु सरकार ने जांच कमीशन बनाया
 

Actor Vijay घायलों से नहीं मिले : 
 

रैली में इतनी मौतें होने के बाद एक्टर विजय तुरंत Karur से त्रिची एयर पोर्ट पहुंचे और चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई रवाना हो गए। वे न घायलों से मिली ना ही मृतकों के घर जाकर संवेदना जताई। अलबत्ता सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये मृतकों के प्रति संवेदना जताई। घायलों के स्वस्थ होने की कामना की।