{"vars":{"id": "127470:4976"}}

केरल सीएम पिनाराई विजयन को ईडी नोटिस, फेमा उल्लंघन के तहत ईडी ने सीएम को नोटिस दिया है

 

RNE Network.

अब ईडी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को नोटिस भेजा है। अगले साल केरल में विधानसभा के चुनाव होने है। उससे पहले सीपीएम के मुख्यमंत्री को ईडी के नोटिस से तलब करना बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।
 

ईडी ने फेमा उल्लंघन के तहत केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन , उनके निजी सचिव और पूर्व वित्त मंत्री टी एम थॉमस आइजैक को शो - कॉज नोटिस जारी किया है। मामला 2019 में राज्य द्वारा जारी मसाला ब्रांड से जुड़े कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन का है।