घग्घर नदी के जीर्णोधार के लिए बजट स्वीकृति पर मेघवाल का अभिनन्दन. इस बड़े काम के लिए 325 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है
Jul 2, 2025, 08:46 IST
RNE Network.
घग्घर नदी के जीर्णोधार के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 325 करोड़ की राशि स्वीकृत होने पर अनूपगढ़ में बीकानेर के सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का अभिनन्दन किया गया। यह अभिनन्दन अनूपगढ़ में पोंग बांध भूमि खरीददार समिति ने राजविलास पैलेस में किया।
इस अवसर पर किसानों के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध किसान कल्याण और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ की योजनाओं की जानकारी कानून मंत्री मेघवाल ने किसानों से साझा की और उस पर उनसे संवाद किया। केंद्र सरकार की किसानों के कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उन्होंने किसानों को दी।
इस आयोजन में पूर्व विधायक संतोष बावरी, शिमला बावरी, बलवीर लूथरा, पवन दुग्गल, नगरपालिका चेयरमेन प्रियंका बेलान आदि भी उपस्थित थे।