{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Vladimir Putin ने माना यूक्रेन के ड्रोन को नष्ट करने मिसाइल दागी, अजरबैजान के यात्री विमान के पास फट गई, इससे 38 मरे !

 

RNE Network. 
 

Russian President Vladimir Putin ने अजरबेजान के यात्री विमान को मार गिराने की घटना में अपने देश की गलती मानी है। इस घटना में 38 यात्री मारे गए थे। रूसी नेता पुतिन ने आज ताजिकिस्तान के दुशांबे में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात के दौरान यह बात स्वीकार की। 

राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से बातचीत में व्लादिमिर पुतिन ने 25 दिसंबर 2024 को हुए अज़रबैजानी यात्री विमान हादसे में अपने देश की भूमिका स्वीकार की है। पुतिन ने अपने अज़रबैजानी समकक्ष से कहा कि मास्को पिछले साल एक अज़रबैजानी यात्री विमान को गलती से मार गिराने के मामले में अज़रबैजान  को मुआवज़ा देगा। इससे दोनों देशों के संबंधों को नुकसान पहुँचा था। रूसी नेता ने आज ताजिकिस्तान के दुशांबे में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात के दौरान यह प्रतिबद्धता जताई।
 

मामला यह था : 
 

अज़रबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान बाकू से चेचन्या की राजधानी ग्रोज़्नी जा रहा था, जब उस पर रूसी मिसाइलों से हमला हुआ और बाद में पश्चिमी कज़ाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई। 
 

Ukrain के Dron नष्ट करने दागी थी मिसाइल : 

पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट करने के लिए दो मिसाइलें दागी गईं, लेकिन वे अज़रबैजानी विमान से कुछ ही मीटर की दूरी पर फट गईं। रूसी राष्ट्रपति ने इस घटना को दुखद बताया और वादा किया कि मास्को मुआवज़ा देगा और घटना में शामिल सभी अधिकारियों की कार्रवाई का आकलन करेगा।
 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान एयरलाइंस की विमान दुर्घटना में रूस की भूमिका स्वीकार की है। उन्होंने अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ हुई बैठक में बताया कि यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट करने के लिए मिसाइलें तैनात की गई थीं, जो विमान के पास फटीं। पुतिन ने इस घटना को त्रासदी बताते हुए मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
 

पायलट से कहा था, रूस में उतर जाओ : 
 

पुतिन ने कहा, दो मिसाइलें दागी गईं, वे सीधे विमान पर नहीं लगीं। अगर ऐसा होता, तो विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो जाता। उन्होंने कहा कि रूसी हवाई यातायात नियंत्रकों ने पायलट को रूसी शहर मखचकाला में उतरने की सलाह दी थी, लेकिन उसने अपने घरेलू हवाई अड्डे और फिर कज़ाकिस्तान में उतरने की कोशिश की, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 

अजरबैजान ने लगाया था ये आरोप : 
 

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने पहले ही रूस पर दुर्घटना के असली कारण को छिपाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। रूस की वायु परिवहन एजेंसी के शुरुआती बयानों के अनुसार, विमान, एक एम्ब्रेयर 190, एक पक्षी के टकराने के बाद अपना मार्ग बदलने के लिए मजबूर हुआ था।